तिलक चढ़ाने जा रहे पिता की दर्दनाक मौत, कुल पांच काल के गाल में समाए

AJ डेस्क: आज झारखण्ड के गिरिडिह में एक बड़ा ही हृदय विदारक घटना देखने को मिला। यहाँ एक पिता अपनी बेटी का तिलक लेकर लड़के के यहाँ जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से लड़की के पिता समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।

 

 

जानकारी के अनुसार निमियाघाट थाना से महज 2 सौ मीटर की दुरी पर NH-2 पे काफी तेज गति से जा रही महिंद्रा कार एक जानवर को बचाने के क्रम में अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस दुर्घटना में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जबकि मृत सभी लोगों को काफी मसक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से किसी तरह बाहर निकाला गया।

 

 

 

बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में मारे गए जागो भुइयां की बेटी की इसी 13 तारीख को शादी होना तय था। इसी क्रम में आज मृतक जागो भुइया केंदुआ से बाराचट्टी तिलक लेकर जा रहे थे। उसी बीच यह भयावह दुर्घटना घट गई। मामले की जाँच कर रहे निमियाघाट पुलिस कि माने तो कार में दस लोग सवार थे। जिसमें चालक समेत 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रात होने की वजह से सभी शव को कल सुबह पोस्टमार्टम के लिए गिरिडिह सदर अस्पताल भेजा जाएगा। फिलहाल घटना की सूचना पीड़ित परिवार को दे दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »