VIDEO- “वाह बहुत खूब” दुल्हन से मिलने की नहीं पहले मतदान को बेताब दूल्हा पहुंचा बूथ पर

AJ डेस्क: अपने नए दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने से पहले एक सख्श ने राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना ज्यादा बेहतर समझा। फिर क्या था पूरी बारात लेकर जा पहुंचा अपने मतदान केंद्र। जहां न सिर्फ दूल्हा बना वो सख्श देश के प्रति अपनी पूरी निष्ठा दिखाते हुए मतदाताओं के कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार किया बल्कि अपने मत का प्रयोग कर गौरवान्वित हुआ।

 

 

फूलों से सजी कार। दूल्हा बना सख्श और उनके साथ खड़े बाराती। लेकिन यह बारात दुल्हन के घर जाने के बजाए मतदान केंद्र पर क्यों आई है। ऐसे ही कई सवाल धनबाद के झरिया स्थित बूथ संख्या 86 पर खड़े मतदाताओं के मन में रह रह कर उमड़ रहा था। लेकिन उस वक्त मतदाताओं के मन उठे सवालों के तूफान शांत हो गए जब दूल्हा अपनी गाड़ी से उतर कर मतदाओं के लाइन में आकर खड़ा हो गया। उसके हाथों में मतदाता पहचान पत्र था। जो गवाही दे रहा था उसके मतदाता होने की। इसके बाद बूथ पर खड़े तमाम मतदाताओं की नाजरे इस दूल्हा बने मतदाता के ऊपर टिक गई। मतदान करा रहें मतदान कर्मी भी बड़े ही उत्साह से उस दुल्हें का पहचान की पुष्टि कर मतदान कराया जिसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हनिया से ब्याह रचाने निकल पड़ा बिहार।

 

 

देखें वीडियो-

 

दुल्हें का नाम नरेंद्र कुमार साहू है। नरेंद्र झरिया के जामाडोबा स्थित काली मेला का रहने वाला है। जिसकी बारात आज बिहारशरीफ जा रही है। मतदान के बाद दूल्हे ने बताया कि अपने मत का प्रयोग लोगों को अवस्य करना चाहिए। बाकी जरुरी काम तो बाद में भी हो सकते है लेकिन राष्ट्र निर्माण सबसे पहले।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »