धनबाद संसदीय क्षेत्र: शहरी से ज्यादा जागरूक नजर आ रहे ग्रामीण वोटर्स

AJ डेस्क: धनबाद संसदीय क्षेत्र के छह विधान सभा क्षेत्रो का वोट का रुझान देखने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि शहरी क्षेत्र से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के वोटर मतदान करने पर विश्वास कर रहे हैं। जबकि जिला प्रशासन ने शहरी वोटर्स को जागरूक बनाने के लिए ज्यादा ही अभियान भी चलाया था।

 

 

धनबाद संसदीय क्षेत्र में चंदनकियारी, सिंदरी और निरसा विधान सभा ग्रामीण क्षेत्र माने जाते है तो वहीं धनबाद, झरिया और बोकारो शहरी क्षेत्र माना जाता है। एक बजे तक धनबाद संसदीय क्षेत्र के चंदनकियारी में 51.07% वोट पड़ चुका था तो वहीं सिंदरी में 49.36% और निरसा में 43.29% वोट पड़ चुके हैं। यह तीनों ग्रामीण क्षेत्र हैं। अब आइए हम शहरी क्षेत्र के वोट प्रतिशत पर नजर डालते हैं। बोकारो विधान सभा क्षेत्र में 47.17%, झरिया में 40.01% तो धनबाद विधान सभा क्षेत्र में सबसे कम 39.1% वोट पड़े हैं।

 

 

जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को अपने वोट के प्रति जागरूक बनाने का अथक प्रयास किया। तमाम प्रशासनिक अधिकारी सड़क पर आकर मतदाताओं के बीच वोट के प्रति जागरूकता लाने के लिए कई तरह के अभियान चलाए। प्रशासन का एक ही उद्देश्य था कि धनबाद संसदीय क्षेत्र में रिकॉर्ड वोट पड़े। हालाँकि अभी पोलिंग का समय बचा हुआ है। बस, अब देखना यह है कि वोट का यह प्रतिशत कितना बढ़ पाता है। राष्ट्र धर्म निभाते हुए “अनल ज्योति” भी उन मतदाताओं से अपील करता है जो अब तक अपना वोट नहीं डालें है। अब कुछ भी सोचे विचारे विलम्ब किये वैसे वोटर मतदान केंद्र जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »