मौका ए वारदात से धराया रोहित, लोगों ने जमकर की धुनाई (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: आज एक चोर की उस वक्त सामत आ गई जब वह एक कोल कर्मी के घर में चोरी करते हुए रंगे हाथ धरदबोचा गया। पहले तो लोगों ने उसके हाथ और पाँव मोटी रस्सियों से बांधे और फिर दम तक उसकी कुटाई की। इस बीच वह चीखता चिल्लाता रहा और लोग उसे कूटते रहें। मामला धनबाद के झरिया स्थित लोदना का है।

 

 

रस्सियों में बंधा चीखता चिल्लाता यह सख्श रोहित है। इसका काम लोगों के घरों में घुस कर चोरी करना है। इसके दो और पार्टनर है बादल और गुड्डू जो चोरी में इसका साथ देते है। लेकिन आज शनि रोहित पे ज्यादा भारी थी। इसी वजह से इसके पार्टनर तो बच कर यहाँ से निकल गए लेकिन यह पकड़ा गया। फिर क्या था मोहल्ले के लोगों ने पहले इसके हाथ-पाँव बांधे और जमीन पर लिटा कर दमभर पीटा। यहाँ चोर की पिटाई का एक वीडियो है जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

बताया जा रहा है कि लोदना स्थित 8 नंबर चानक के पास रहने वाले कोलकर्मी नन्दलाल प्रसाद के घर में आज ये चोर चोरी करने की नीयत से घुसे थे। उस वक्त नन्दलाल घर पर ही अपने कमरे में सो रहे थे। तभी चोरी के दौरान हुए आवाज से नन्दलाल प्रसाद की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन आस-पास के लोग वहाँ जमा हो गए। इसी बीच घर में घुसे तीन चोरों में से दो तो वहाँ से निकल भागने में सफल रहें लेकिन एक चोर लोगों के हत्थे चढ़ गया। जिसे लोगों ने अपने हिसाब से सजा दिया।

 

 

वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को लोगों के चुंगल से मुक्त करा कर थाने ले आई। चोर के पास से पुलिस ने नन्दलाल के घर से चुराई गई एक मोबाइल फोन बरामद किया था जिसे पुलिस ने उसके मालिक नन्दलाल प्रसाद को सौप दिया है। साथ ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »