VIDEO- बस ने दो को कुचला, बवाल, तोड़ फोड़, अफरा तफरी

AJ डेस्क: धनबाद शहर के अति व्यस्तम और ट्रैफिक जाम से कराहने वाली क्षेत्र रांगाटांड़ में आज धनबाद से रांची जा रही अरमान बस ने दो स्थानीय युवकों को कुचल डाला। दोनों की मृत्यु हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए। वहां जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडा चला। अफरा तफरी के माहौल में अन्य वाहनों का आवाजाही घण्टों ठप्प रहा। बवाल हो जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित कर रही है।

 

 

रांगाटांड़ चौक यानि श्रमिक चौक वैसे भी जाम से कराहते रहती है। चौक पर दिन भर टेम्पो का कब्जा रहता है तो शाम ढलते ही यहाँ लम्बी दूरी की बसों का कब्जा हो जाता है। इस भीड़ वाले जगह पर यात्री बस के द्वारा राहगीर को कुचल दिए जाने की घटना यह प्रमाणित करती है कि बस के चालक बेकाबू हो चुके हैं और पुलिस प्रशासन निष्क्रिय। धनबाद से रांची जा रही अरमान बस ने संतोष और जीतू जिनकी उम्र मात्र 30 और 18 वर्ष थी का जीवन लीला समाप्त कर दिया। दोनों मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए पी एम सी एच पहुंचा दिया गया है।

 

देखें वीडियो-

 

 

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक उग्र हो गए। लाठी डंडा से लैस उग्र जनता तोड़ फोड़ करने लगी। चौक पर तैनात पुलिस कर्मी हालात को भांप वहां से खिसक लिए। इधर उग्र जनता ने अरमान बस को तहस नहस कर दिया। शहर के दो हिस्से को जोड़ने वाले इस क्षेत्र में बवाल होने से ट्रैफिक ठप्प हो गया। उग्र जनता बस को आग के हवाले कर देती उसके पहले घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »