दिल्ली में दिन दहाड़े युवक को गोली मारी, वारदात CCTV में कैद (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: दिल्ली में एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक को घर के सामने ही गोली मार दी। यह घटना दिल्ली के रोहिणी इलाके के सेक्टर-11 में हुई है। यह घटना दिन के वक्त में हुई। दिल्ली का यह इलाका अच्छे रिहाइशी इलाकों में माना जाता है। इस घटना की पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

 

 

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह आरोपियों ने युवक को गोली मारी। पीड़ित की पहचान मनीष के रूप में हुई है। मनीष दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव का रहने वाला है। जिस दौरान यह घटना हुई।

 

 

उस दौरान वो अपने साथियों के साथ कही जा रहा था। अचानक उसकी गाड़ी के सामने एक गाड़ी ने ओवरटेक किया और मनीष की कार के सामने आकर उसको गोली मार दी।

 

देखें वीडियो-

 

 

आरोपियों ने मनीष पर जमकर फायरिंग की, आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गए। घटना के बाद मनीष को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा  रहा है कि बदमाशों ने मनीष को 4 गोलियां मारीं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पीड़ित के परिवार को भरोसा दिलाया है कि वह जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।

 

 

इससे पहले राजधानी दिल्ली में 18 माह के मासूम की बेरहमी से हत्‍या करने का मामला सामने आया था। आरोपी की उम्र और वजह भी चौंकाने वाली थी। मासूम की हत्‍या का आरोप 8 साल के बच्‍चे पर है, जिसने कथित तौर पर पानी से भरे एक टैंक में डुबोकर मासूम की हत्‍या कर डाली थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »