पूजा करने जा रहे ऑटो पर सवार तीन की मौत, मृतक बिहार के बांका निवासी
AJ डेस्क: पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित लब्दाघाटी ढलान में मंगलवार की सुबह एक ऑटो रिक्शा के पलटने से एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड अस्पताल पहुँचाया। जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार टेम्पो में सवार सभी लोग बिहार के बांका जिले के मकलेधा गाँव के बताए जा रहे हैं। सभी लोग हिरणपुर प्रखंड के प्रसिद्ध लंगटा मसान धार्मिक स्थल पूजा करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज गति से जा रही ऑटो रिक्शा की रफ्तार लब्दाघाटी के ढलान में पहुँचते ही और तेज हो गई। जिसके बाद चालक ने ऑटो रिक्शा से अपना संतुलन खो बैठा और टेम्पो ढलान में तीन-चार बार पलटा। जिससे मौके पर ही तीन वर्षीया सोनी कुमारी, 12 वर्षीय राजनंदिनी कुमारी तथा 35 वर्षीय विन्दु देवी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही इस दुर्घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज लिट्टीपाड़ा प्रखंड अस्पताल में चल रहा है। डाॅक्टरों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को अविलंब बाहर ले जाने की सलाह दी है।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
