झारखण्ड एकेडमिक काउन्सिल: 12 वीं आर्ट्स में 79.97 प्रतिशत छात्र सफल

AJ डेस्क: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी ने झारखंड बोर्ड कक्षा 12 आर्ट्स स्ट्रीम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जेएसी द्वारा 12वीं परीक्षा परिणाम आज 21 मई को दोपहर 2 बजे घोषित किए। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com के साथ-साथ jac.nic.in, jharresults.nic.in और jac.jharkhand.gov.in पर जारी किए गए हैं।

 

 

परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र अपने परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट और दी गई अन्य वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं। जेएसी ने 8 मार्च से 27 मार्च 2019 तक 12वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। 12वीं कक्षा में 4 लाख से ज्यादा छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से लगभग 2 लाख छात्र आर्ट्स स्ट्रीम के थे। इस साल परीक्षा में 79.97 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। छात्र अपने परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर ऑनलाइन के अलावा मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से और एप के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। जानें कैसे चेक करें अपने परिणाम।

 

 

JAC 12th Arts result 2019 वेबसाइट पर कैसे करें चेक:

झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर -www.jacresults.com जाएं। इसके अलावा ऊपर दी गई अन्य वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

-JAC 12th Arts result 2019 के लिंक पर क्लिक करें।

-एक नया पेज खुलेगा। इसमें नाम, रोल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरकर सबमिट का बटन दबाएं।

-परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर सामने होगा।

-अपने परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »