VIDEO- जीत का पिछला रिकॉर्ड तोड़ डाला भाई जी ने, हर चुनाव में जीत का फासला बढ़ा ही
AJ डेस्क: इस बार फिर भाजपा के पशुपति नाथ सिंह ने इतिहास को दोहराया है। विधायक के चुनाव से शुरू हुआ रिकॉर्ड तोड़ सफर इस बार भी जारी है।

लोक सभा चुनाव का प्रचार चरम पर था। उसी दौरान अनल ज्योति की बात पशुपति नाथ सिंह के साथ हुई थी। आज हम एक बार फिर वह वीडियो आपको दिखाएंगे, जिसमे भाजपा प्रत्याशी ने बड़े ही विश्वास के साथ कहा था कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार जीत का फासला और बढ़ेगा क्योंकि अब तक यही होता आया है।
देखें वीडियो-
हम आपको बता दें कि पिछले लोक सभा चुनाव में भाजपा के पशुपति नाथ सिंह ने 2 लाख 92 हजार 900 वोट के अंतर से चुनाव जीता था। समाचार लिखे जाते वक्त 14 चरण तक के रिजल्ट की घोषणा हुई थी। अभी गिनती और भी बाकि है। लेकिन पशुपति नाथ सिंह अपने पिछले जीत के फासले को लांघते हुए आगे बढ़ चुके थे। अभी जबकि वोटों की गिनती बाकि है तब ही भाजपा प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह तीन लाख 17 हजार 510 वोटों की बढ़त बना चुके है जो पिछले चुनाव की बढ़त से आगे है। इस वीडियो में आप खुद ही सुन लें कि पहले विधान सभा चुनाव से वर्ष 2014 तक के चुनाव में उनका जीत का फासला कैसे बढ़ता रहा है।
देखें वीडियो-

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
