VIDEO- धनबाद चार लाख और केंद्र में तीन सौ पार का लक्ष्य था: राज सिन्हा
AJ डेस्क: धनबाद से भाजपा के विधायक राज सिन्हा का कहना है कि पशुपति नाथ सिंह को मिल रहा वोट अप्रत्याशित नही है। हमलोगों ने शुरू से तय कर रखा था कि लोक सभा चुनाव में धनबाद प्रत्याशी को चार लाख के अंतर से जीताकर दिल्ली भेजना है और दिल्ली में भाजपा सांसदों की संख्या तीन सौ के पार रखनी है।

अनल ज्योति से बात करते हुए विधायक ने कहा कि मतदाता का मिजाज शुरू से ही ऐसा ही बना हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए काम किया है। देश की सुरक्षा, सम्मान बढ़ाने का काम किया है। विश्व पटल पर उन्होंने सन्देश दे दिया कि हमारे देश पर बुरी नजर डालने वाले की क्या हालत होगी।
देखें वीडियो-
उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने मोदी के खिलाफ जितना बोला, जनता वोट के रूप में उसका जवाब दे गयी। नरेंद्र मोदी ने सभी वर्ग के लिए काम किया। जनता संकल्पित थी, एकजुट थी जो आज पूरे देश में परिणाम के रूप में सामने है।

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
