धरती के भगवान ने कर दिया आंदोलन, मृतिका का बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

AJ डेस्क: धनबाद के हीरापुर स्थित पार्क क्लिनिक में बुधवार को इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद भड़के परिजनों द्वारा क्लिनिक में मारपीट किए जाने और तोड़ फोड़ की घटना को अंजाम देने से आक्रोशित धनबाद के डॉक्टर आज हड़ताल पर चले गए हैं।

 

 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ ए के सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के हड़ताल से इमरजेंसी सेवा को अलग रखा गया है। डॉ सिंह ने अनल ज्योति के साथ बात करते हुए कहा कि मरीज को एंथेसिया दिए जाने के बाद इलाज शुरू ही किया गया था कि अचानक कार्डियक प्रॉब्लम सामने आ गया। उसके बाद भी डॉक्टरों ने महिला मरीज को बचाने का पूरा प्रयास किया। साथ ही उन्होंने बताया कि एक कुशल डॉक्टर के तरह उक्त महिला का कई तरह का टेस्ट कराया गया था। सभी रिपोर्ट सही पाने के बाद ही महिला का इलाज शुरू किया गया था।

 

 

डॉ सिंह ने कहा कि इलाज के दौरान मरीज की मृत्यु होने के पश्चात उनके मरीज तोड़ फोड़ करने लगते है। निर्दोष डॉक्टर की पिटाई कर दी जाती है। ऐसा ही होता रहा तो डॉक्टर सीरियस पेशेंट का इलाज नही करना चाहेंगे। उन्होंने कहा पार्क क्लिनिक घटना से डॉक्टर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं साथ ही वह उद्वेलित भी हैं।

 

 

इधर धनबाद के PMCH में डॉक्टरों की बोर्ड ने मजिस्ट्रेट के समक्ष मृतिका संगीता का पोस्टमार्टम किया। पीड़ित और डॉक्टर दोनों ही न्याय की मांग कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »