VIDEO- हैट्रिक लगाने की ओर अग्रसर भाई जी

AJ डेस्क: धनबाद संसदीय क्षेत्र से भाई जी यानि पशुपति नाथ सिंह लोक सभा जाने के लिए “हैट्रिक” लगाने की ओर अग्रसर हैं। मतगणना के प्रथम चरण से भाई जी ने जो बढ़त बनाना शुरू किया है वह निरन्तर जारी है।

 

 

धनबाद भाजपा की राजनीति में जिलाध्यक्ष की कुर्सी सम्भालने के बाद पशुपति नाथ सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। जिलाध्यक्ष के बाद उन्होंने धनबाद विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और लगातार तीन बार विधायक रहे। इस दौरान झारखण्ड सरकार में वह मंत्री भी बने। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेवारी संभाली।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

इसके बाद बारी आती है, लोक सभा की। वर्ष 2009 में पहली बार पशुपति नाथ सिंह ने धनबाद संसदीय क्षेत्र से लोक सभा का चुनाव लड़ा और विजयी भी रहे। वर्ष 2014 में इस सिलसिला को जारी रखते हुए भाई जी रिकॉर्ड मत से चुनाव जीते। इस बार पुनः पार्टी ने पशुपति नाथ सिंह पर विश्वास जताते हुए उन्हें धनबाद से प्रत्याशी बनाया। इधर पशुपति नाथ सिंह भी हैट्रिक जड़ने की नीयत से पूरे चुनाव जी तोड़ मेहनत किया। आज परिणाम सामने है। धनबाद भाजपा के कार्यकर्ता जश्न मनाने में जुट गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »