पाक के मीडिया में छाए हुए हैं “मोदी” तो “अभिनंदन” का भूत भी नहीं उतर रहा (देखें वीडियो)
AJ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत इन दिनों हर तरफ चर्चा में हैं। इस पर भारत में तो लगातार बात हो ही रही है लेकिन पाकिस्तान मीडिया में भी पीएम मोदी छाए हुए हैं। पाकिस्तान मीडिया में लगातार मोदी की बड़ी जीत का विश्लेषण हो रहा है। इस बीच पाकिस्तानी चैनल का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक पाकिस्तानी एंकर की नासमझी की वजह से इंटरनेट पर पाकिस्तानी मीडिया की खिल्ली उड़ रही है। वायरल वीडियो में लोकसभा चुनाव 2019 में जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण विश्लेषण किया जा रहा था लेकिन पाकिस्तानी पत्रकार से हिंदी का शब्द समझने में चूक हो गई और इसी चूक ने उसे हंसी का पात्र बना दिया।

दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी ने जीत के बाद दिए गए अपने भाषण में बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा था- ‘इस जीत पर बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता अभिनंदन का अधिकारी है।’ ‘अभिनंदन’ शब्द ने पाकिस्तान को भ्रमित कर दिया और उन्हें भारत के जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की याद आ गई।
देखें वीडियो-
Pakistani Media Thinks PM Modi mentioning “Abhinandan” in his speech is actually Wing Commander Abhinandan
😂😂🤦🏽♂️ pic.twitter.com/YgpPODidCs
— Ashish (@ashishtikooo) May 24, 2019
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि बीते फरवरी महीने में भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में घुसने की हिमाकत की थी। इस दौरान भारतीय वायुसेना का मिग 21 फाइटर जेट उड़ा रहे विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने पाकिस्तान के एक एफ 16 विमान को मार गिराया था।

इस दौरान उनका विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और अभिनंदन पाकिस्तानी सेना की हिरासत में आ गए थे। भारत सरकार के लगातार दवाब के बाद पाकिस्तान को भारतीय पायलट वापस स्वदेश भेजना पड़ा था।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
