चुनाव का रिजल्ट आने के बाद से राजद सुप्रीमो लालू की तबियत बिगड़ी

AJ डेस्क: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ती जा रही है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद लालू ने दिन का खाना छोड़ दिया है। वो रात का खाना भी मुश्किल से ही खा रहे हैं। साथ ही लालू अच्छी नींद भी नहीं ले पा रहे हैं। डॉक्टरों ने उनके एंजाइटी से पीड़ित होने की आशंका जताई है।

 

 

RIMS के डॉक्टर ने दी जानकारी

लालू फिलहाल रांची के RIMS हॉस्पिटल में भर्ती हैं। RIMS के डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि ‘लालू की दिनचर्या काफी बदल गई है। बीते 2-3 दिनों से वो सुबह में नाश्ता तो किसी तरह कर रहे हैं, लेकिन दोपहर का खाना छोड़ दिया है। इसके बाद वो सीधा रात को ही खाना खाते हैं। इस वजह से उन्हें इंसुलिन देने में दिक्कत आ रही है।’

 

 

उन्होंने कहा कि अगर जल्दी ही दिनचर्या में सुधार नहीं हुआ तो उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में उनकी काउंसलिंग की जा रही है। उन्हें इस बात के लिए मनाया जा रहा है कि वो समय से भोजन कर लें।

 

 

लालू कई बीमारियों से हैं पीड़ित

मालूम हो कि लालू इस समय कई सारी बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्हें काफी पहले से हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज है। उनकी कार्डियक सर्जरी भी कराई जा चुकी है। साथ ही हार्ट का वॉल्व बदला गया है। इसके अलावा उन्हें प्रोस्टेट, हाइपर यूरीसिमिया, पेरियेनल इंफेक्शन, किडनी स्टोन और फैटी लीवर की भी समस्या है।

 

 

खाता भी नहीं खोल पाई RJD

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में लालू की पार्टी आरजेडी बिहार में एक भी सीट नहीं जीत पाई है। राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से 39 पर एनडीए ने कब्जा जमाया है जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। आरजेडी ने बिहार में कांग्रेस और रालोसपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था।

 

 

डॉ उमेश ने कहा कि ‘हमने लालू से चुनाव में उनकी पार्टी के बुरे प्रदर्शन को लेकर सवाल नहीं किया है। आप चाहें तो इसे जोड़कर देख सकते हैं। लेकिन उनकी हालत देखकर यह तनाव की स्थिति ही लग रही है।’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »