4.8 तीब्रता के भूकम्प का झटका धनबाद में भी, केंद्र है प.बंगाल का बांकुड़ा

AJ डेस्क: झारखण्ड के कई जिलों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए है। पश्चिम बंगाल का बांकुड़ा आज के भूकम्प का केंद्र रहा। आईएसएम के प्रोफेसर पी के खान ने बताया कि भूकम्प की तीव्रता 4.8 थी। और भूकम्प 10 किलोमीटर की गहराई में उठी थी।

 

 

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों सहित झारखण्ड के भी कई हिस्से में भूकम्प के झटके महसूस किये गए। धनबाद में अपराह्न 10 बजकर 40 मिनट पर तीन से चार सेकंड के लिए भूकम्प का झटका महसूस किया गया। खिड़कियां हिलने लगी थी। मकान में स्पष्ट कम्पन्न महसूस किया गया। प्रो खान ने बताया कि बाकुंडा भूकम्प का केंद्र बन चुका है। वहां पहले भी कई बार भूकम्प आ चुका है। धनबाद में जिसने भूकम्प का झटका महसूस किया वह दूसरे को अपना अनुभव बता रहा है तो अंजान व्यक्ति दूसरों से भूकम्प की जानकारी ले रहे हैं। भूकम्प की तीब्रता कम होने के कारण कहीं भी जान माल के नुकसान की सूचना नही है।

 

 

भूकंप के झटके झारखण्ड के धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा और दुमका में महसूस किए गए है। फिलहाल यह सूचना नहीं मिल पाई है कि इन पांच जिलों के अलावा झारखंड में और किन जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने के बाद इन जगहों पर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे और खाली स्थान पर जाने लगे। भूकंप के झटके कुछ ही समय के अंतराल पर दो बार महसूस किए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »