नक्सली उत्पात: आई ई डी ब्लास्ट होने से कोबरा और राज्य के 15 जवान घायल, रांची में इलाज शुरू (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: झारखंड के सरायकेला खरसावां के रीडिंग द बुरूटोला जंगल में सुबह लगभग 4 बजे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया है। इस घटना में सुरक्षाबलों के 15 जवान घायल हो गए हैं। जिसमें 209 कोबरा बटालियन के 11 और झारखंड पुलिस के 4 जवान शामिल थे। सभी जवान सरायकेला के कुचाई इलाके में गश्त पर थे जब यह विस्फोट किया गया।

 

 

घायल सभी जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। झारखंड पुलिस का कहना है कि पूरे इलाके की घेरेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है कि इस घटना को किस संगठन ने अंजाम दिया है। लेकिन इस घटना के लिए जो कोई भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

आपकों याद होगा आज जिस इलाके में माओवादियों ने धमाके कर पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश की है, वहीं पर चुनाव समाप्ति के ठीक दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने हमला किया था।

 

 

देखें वीडियो-

 

सूत्रों की माने तो भाकपा माओवादियों का सुप्रीमो नंबला केशवराव उर्फ बसवाराज झारखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए सरायकेला-खरसांवा के इलाके में बैठक कर चुका है। बसवाराज ने इसकी जिम्मेदारी 25 लाख के ईनामी पतिराम मांझी उर्फ अनल को दी है। मिलिट्री कमीशन में अनल को प्रमोशन दिया गया है। अनल वर्तमान में 15 लाख के ईनामी महाराज प्रमाणिक व दस लाख के ईनामी अमित मुंडा के साथ इलाके में कैंप किए हुए है। इन्हीं नक्सलियों के द्वारा इस इलाके में पुलिस पर लगातार हमला किया जा रहा है।

 

 

बता दें कि इससे पहले 1 मई को महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली में नक्‍सलियों ने आईईडी ब्‍लास्‍ट किया था, जिसमें 15 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। ब्‍लास्‍ट कुरखेड़ा से 6 किमी दूरी स्थित कोरची मार्ग पर लेंदारी पुल पर हुआ। विस्‍फोट जवानों से भरे वाहन को निशाना बनाकर किया गया था। वाहन में 15 सुरक्षाकर्मी सवार थे। इस हमले में जान गंवाने वालों में वाहन का ड्राइवर भी था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हमले की निंदा करते हुए दो टूक कहा कि इसके लिए ज‍िम्‍मेदार लोगों को बख्‍शा नहीं जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »