शिष्या के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले गुरूजी की कॉलेज में ही जमकर हुई पिटाई (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: झारखण्ड के एक द्रोणाचार्य का उनके ही शिष्यों ने जमकर धुनाई कर दी। वो भी प्रधानचार्य के आँखों के सामने और वो कुछ भी न कर सकें। आरोप इतना संगीन था कि छात्रों के क्रोध के सामने कॉलेज प्रशासन बेबस दिखा। दरअसल कॉलेज के प्रोफ़ेसर पर एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप था। मामला लोहरदगा के बीएस कॉलेज का है।

 

 

यहाँ आप एक 30 सेकेंड का वीडियो देख पाएंगे। जिसमें कुछ लड़कों द्वारा एक व्यक्ति की लाइव पिटाई का नजारा आप साफ़ साफ़ देख सकेंगे। दरअसल ये लड़के कॉलेज के छात्र है और पिटाई खाता व्यक्ति कॉलेज के प्रोफ़ेसर। यही नहीं जिस जगह यह पूरा हंगामा हुआ वह कोई और जगह नहीं बल्कि कॉलेज के प्रिंसिपल का चेम्बर है।

 

 

देखें वीडियो-

 

पिटाई खाते प्रोफ़ेसर का नाम जुबेर अहमद है और यह यहाँ अनुबंध पर बहाल हुए है। इनपर आरोप है कि इन्होंने एक छात्रा के साथ न सिर्फ छेड़खानी की बल्कि उसके साथ अश्लील हरकत भी किया। जानकारी के अनुसार कॉलेज के लैंग्वेज लैब में क्लास चल रहा था। तभी छात्राओं को कंप्यूटर पर जानकारी देने के बहाने आरोपी प्रोफ़ेसर छात्राओं के साथ गलत हरकत करने लगा। छत्राओं का आरोप है कि यह पहला मौका नहीं है जब इस प्रोफ़ेसर ने ऐसी ओक्षी हरकत की हो। इससे पहले भी कई बार इस प्रोफ़ेसर ने अलग अलग छत्राओं के साथ अश्लील हरकत करता रहा है। पर आज इसने तो हद ही कर दी। जिससे विद्यार्थियों के बर्दास्त का बांध टूट गया और सभी ने मिलकर इनकी जमकर धुनाई कर दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »