अस्पताल में इलाजरत नक्सली कैदी हथकड़ी सहित फरार, सुरक्षाकर्मी सोए रहे

AJ डेस्क: सरायकेला स्थित सदर अस्पताल से नक्सली कैदी शम्भू मांझी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया है। अस्पताल के कैदी वार्ड से इलाजरत नक्सली शम्भू बुधवार सुबह 4 बजकर 05 मिनट पर भाग गया। बताया जा रहा है कि उस समय उसकी सुरक्षा में तैनात चार पुलिस जवान और एक एसआइ गहरी नींद में थे। इतना ही नहीं अस्पताल के अन्य स्टाफ भी सो रहे थे। जिसका फायदा उठाकर नक्सली अस्पताल के पीछे के रास्ते से फरार हो गया।

 

 

जानकारी के अनुसार वह बीते 24 मई से यहाँ इलाजरत था। उसके शरीर पर घाव हो गया था। जिसका इलाज यहाँ किया जा रहा था। उसके सुरक्षा में पुलिस जवान व पदाधिकारी भी तैनात किए गए थे। बाबजूद इसके सारी सुरक्षा को चकमा देकर नक्सल शम्भू फरार हो गया है। बुधवार की सुबह जब अस्पताल कर्मी उसे देखने पहुंचे तो उसे गायब पाया। जिसके बाद सरायकेला थाना को इसकी सूचना दी गई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

पुलिस नक्सली कैदी शम्भू मांझी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। शम्भू मांझी सीनी से गिरफ्तार किया गया था। ऐसी सूचना है कि वह नक्सली हमले में घायल हुआ था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »