अमित शाह गृह तो राजनाथ रक्षा मंत्री बने, किसे कौन सा मंत्रालय मिला, पढ़ें पूरी खबर

AJ डेस्क: नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों के नामों की घोषणा हो चुकी है। मंत्रियो के विभागों का ऐलान हो गया है। अमित शाह गृह मंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, एस. जयशंकर विदेश मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और नितिन गडकरी सड़क एवं परिवहन मंत्री बनाए गए हैं। रविशंकर प्रसाद कानून मंत्री, पीयूण गोयल रेल मंत्री, रमेश पोखरियाल निशंक, मानव संसाधन विकास मंत्री और प्रकाश जावडेकर को सूचना प्रसारण मंत्री बनाया गया है। स्मृति ईरानी को महिला और बाल विकास मंत्री बनाया गया है। धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय, हरसिमरत कौर  को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, थावरचंद्र गहलोत को सामाजिक न्याय मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। गिरिराज सिंह को पशुपालन मंत्री बनाया गया है।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 58 नेताओं ने गुरुवार यानी 30 मई की शाम मंत्री पद की शपथ ली जिसमें 24 कैबिनेट मिनिस्टर, 9 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में देश-विदेश के गणमान्य नेताओं और अन्य क्षेत्र के दिग्गजों की उपस्थिति में राष्ट्रपति रामाथ कोविंद ने इन नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

यहाँ देखें पूरी लिस्ट-

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »