DGP डी के पांडे हुए सेवा निवृत्त, समारोह में दी गयी विदाई
AJ डेस्क: 1984 बैच के झारखण्ड कैडर के आईपीएस डीके पांडेय आज अपने पद से रिटायर्ड हो गए। इसी के मद्देनजर आज रांची के जैप-1 मैदान में एक समारोह कर डीजीपी डीके पांडेय को विदाई दी गई। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में एक डीजीपी के रूप में अपने अनुभव को सभी के साथ शेयर किया। उन्होंने 24 फरवरी 2015 को झारखण्ड के डीजीपी का कार्यभार संभाला था। इनके बाद अब 1986 बैच के झारखण्ड कैडर के आईपीएस अधिकारी कमल नयन चौबे सूबे के नए डीजीपी होंगे।

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
