कमल नयन चौबे बने DGP और अनुराग ADG सी आई डी

AJ डेस्क: झारखण्ड पुलिस में दो अलग अलग अधिसूचना जारी हुआ है। एक अधिसूचना में कहा गया है कि IPS कमल नयन चौबे झारखण्ड के नए DGP तो दूसरे अधिसूचना के मुताबिक अनुराग गुप्ता ADG सी आई डी के पद पर प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

 

 

झारखण्ड के DGP डी के पांडे आज ही सेवानिवृत हुए हैं। उनके सम्मान में एक समारोह का आयोजन कर पुलिस परिवार द्वारा विदाई दी गयी। वहीं आज राज्य के नए DGP के नाम की भी विधिवत घोषणा हो गयी। सरकार ने अधिसूचना जारी कर आईपीएस कमल नयन चौबे के प्रतिनियुक्ति की जानकारी दी है। श्री चौबे फ़िलहाल BSF में ADG के पद पर थे।

 

 

दूसरी ओर चुनाव आयोग के निर्देश पर पूरे चुनाव के वक्त दिल्ली में रहे ADG अनुराग गुप्ता अब पुनः आचार संहिता समाप्त होने के बाद वापस झारखण्ड पुलिस की सेवा में वापस आ गए। राज्य सरकार के अधिसूचना के अनुसार अनुराग गुप्ता सी आई डी के ADG बनाए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »