सड़क दुर्घटना में घायल ने वीडियो कॉल कर पत्नी को जानकारी दी और दम तोड़ दिया

AJ डेस्क: बिहार के बेगूसराय में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक कान में ईयर फोन लगाकर बात करते हुए बाइक चला रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।

 

 

घटना के बाद घायल अवस्था में पत्नी से वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी और वीडियो कॉल के दौरान शख्स की मौत हो गई। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघड़ा चौक एनएच-28 की है। मिली जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के महनार निवासी सीताराम पंडित का 28 वर्षीय पुत्र राजाराम पंडित अपने साले के मौत के बाद ससुराल श्राद्ध कर्म में हिस्सा लेने बीरपुर जा रहा था।

 

 

इसी दौरान तेघड़ा चौक के निकट कान में ईयर फोन लगे रहने कारण ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक ने राजा राम के पैर को कुचलते हुए निकल गया। घटना में घायल राजा राम पंडित अपने पत्नी को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी।

 

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक की दो साल पूर्व ही शादी हुई थी। उसकी साले की मौत 1 सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में ही हो गई थी।

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »