रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने के लिए सभी का धन्यवाद, भरोसा बना रहेगा: सांसद

AJ डेस्क: “अभिनन्दन सह सम्मान समारोह” का अवसर था। झरिया विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता खासा उत्साहित नजर आए। मंच पर दिग्गज नेता थे तो दर्शक दीर्घा में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता मौजूद थे। सम्मान हो रहा था सांसद से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का। कार्यक्रम की अगुवाई कर रही थीं विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह।

 

 

झरिया के जेलगोड़ा गेस्ट हाउस का हॉल भाजपा कार्यकर्ताओं से खचा खच भरा हुआ था। मौका था धनबाद से हैट्रिक जमाने वाले भाजपा सांसद पशुपति नाथ सिंह के सम्मान का। हाल ही में रिकॉर्ड मतों से विजयी सांसद का झरिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह के अनुपस्थिति में उनकी पत्नी रागिनी सिंह ने मोर्चा संभाल रखा था। विधायक पत्नी, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने सांसद पशुपतिनाथ सिंह को फूल का गुलदस्ता और शॉल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद और रागिनी सिंह के द्वारा द्वीप प्रज्वल्लित कर किया गया।

 

 

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रागिनी सिंह ने भाजपा के सभी कार्यकर्ता से लेकर नेता तक से आशीर्वाद माँगा। वहीं सांसद ने सभी को भरोसा दिलाया कि वह कोयलांचल की हर जन समस्याओं का निदान करा जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे। सांसद ने रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने वाली जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। भाजपा नेता हरि प्रकाश लाटा, सत्येंद्र कुमार, राज कुमार अग्रवाल, हरीश जोशी, महंत पांडे, स्वरूप भट्टाचार्य, अखिलेश सिंह, छोटू, बाबू जैना ने कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभायी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »