दामाद की दरिंदगी देख ससुराल वालों ने कर दी उसकी फजीहत, गया जेल

AJ डेस्क: खबर के ऊपर लगी तस्वीर आपकों उत्सुकता से भर रही होगी। आप के मन में कई सवाल रह रह कर उमड़ रहे होंगे। आप सोच रहे होंगे की आखिर ये सख्श कौन है? आखिर इसे लोगों ने बिजली के खम्बे से भला क्यों बांध रखा है? और सबसे बड़ा सवाल इस सख्श के हाथों में बन्दुक कहा से और क्यों है? तो चलिए हम आपकों इस तस्वीर में दिख रहे स्थिति का पूरा सच बताते है।

 

 

मामला बिहार के अररिया जिला के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के अम्हारा गांव का है। दरअसल खम्बे में बंधा यह सख्श इस गांव का दामाद है। लेकिन इसकी करतूत किसी दरिंदे से कम नहीं। दरअसल यह बंदूक लेकर अपने ससुराल पहुंचा जबरन अपनी पत्नी को यहाँ से ले जाने। इसने तमंचे के दम पर अपनी पत्नी को पहले जमकर मारा-पीटा और इसके बाद उसे घसीटते हुए अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। तभी गांव वालों ने जमा होकर इस दरिंदे दामाद को धर कर बिजली के खम्बे से बाँध दिया और इसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में लोगों ने इसे पुलिस के हवाले कर दिया।

 

 

ये तो था तस्वीरों में दिख रहे स्थिति का सच। अब हम आपकों इसके पीछे का सच बताते है जो इस दरिंदे पति के धर्म पत्नी ने बयां किया। उसने बताया कि इसका पति रोज शराब पीता है और उसे खूब मरता पीटता है। इतना ही नहीं यह अपने दोस्तों के साथ मुझे सोने के लिए भी मजबूर करता है। जब मैने उस नर्क से बचने के लिए अपने मायके चली आई तो वो दरिंदा यहाँ भी बंदूके लेकर पहुँच गया और यहाँ सभी को जान से मार देने की की धमकी देने लगा। फिलहाल पुलिस आरोपी दामाद को हिरासत में लेकर मामले की जाँच में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »