साईकिल चला कार्यभार संभालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन

AJ डेस्क: केंद्र में नई सरकार का गठन हो चुका है। जनता के प्रचंड जनादेश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से केंद्र की सत्ता पर काबिज हो चुके हैं।शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों को उनके विभाग भी सौंपे जा चुके हैं। किसी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है तो कोई कर रहा रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन अपना कार्यभार ग्रहण करने मंत्रालय साइकिल चलाकर पहुंचे थे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नई कैबिनेट में डॉक्टर हर्षवर्धन को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन इसी क्रम में अपने मंत्रालय में कार्यभार संभालने साइकिल चलाकर पहुंचे। गौरतलब है कि हर्षवर्धन दिल्ली की चांदनी चौक से वर्तमान में सांसद हैं। वह 2014 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पृथ्वी विज्ञान मंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारी केंद्र सरकार में निभा चुके हैं।
Delhi: Dr Harsh Vardhan arrives at Ministry of Health and Family Welfare on a bicycle, to take charge as the Union Minister for Health & Family Welfare. pic.twitter.com/8T6WVJtef1
— ANI (@ANI) June 3, 2019
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इसके बाद मंत्रालय पहुंच कर अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद मंत्रालय के अधिकारियों ने मंत्री को फूल का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। वहीं इससे पहले 30 मई को राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनसुख मांडविया भी साइकिल से मंत्री पद की शपथ लेने राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। मनसुख मांडविया को इस बार शिपिंग और रसायन एंव उर्वरक मंत्रालय का राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!