“पूंछ और मूंछ” का बयान महंगा पड़ा, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ वारंट जारी करने का आदेश (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: टीम पीएम मोदी के धुरंधर खिलाड़ी सह देश के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कानून के पास में बंधते दिख रहे है। दरअसल देश की कोयला राजधानी के नाम से मशहूर धनबाद की एक अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी करने का निर्देश दिया है। ये वारंट उस विवादित बयान का परिणाम है जो उन्होंने तीन साल पहले राहुल गांधी के खिलाफ दिया था।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
तारीख 19 जनवरी 2016। जगह धनबाद का न्यू टाउन हॉल। इसी दिन और इसी जगह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उस समय के कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे राहुल गांधी के खिलाफ एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने राहुल गांधी का पीएम मोदी के साथ तुलना करते हुए कहा था, ‘कांग्रेस के राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में उतना ही अंतर है जितना पूछ के बाल और मूछ के बाल में होता है।’ उनका यह बयान उस वक्त मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरा था।
यहाँ देखें उस विवादित बयान का वीडियो-
उनके इसी बयान से नाराज धनबाद के एक समाजिक कार्यकर्ता एमके आजाद ने नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ धनबाद न्यायालय में एक शिकायतवाद दायर किया था। जिसके बाद झारखण्ड उच्च न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई पर रोक लगा दिया था। दो महीने पूर्व ही मामले की सुनवाई पर से रोक हटा था। इसके बाद मामले में सुनवाई करते हुए धनबाद न्यायालय ने मंत्री जी को सम्मन जारी किया लेकिन कभी भी माननीय न्यायालय के समक्ष मंत्री जी उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद आज राजेश कुमार सिंह की अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ जमानतीय वारंट जारी करने का आदेश दे दिया।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!