बीसीसीएल में उल्ट फेर: जी एम से लेकर एजेंट तक हुए इधर से उधर

AJ डेस्क: BCCL में आज 15 GM और AGM स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी गयी है। इसमें कुछ AGM को GM पद पर भी पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा अन्य 16 अधिकारियों का भी इधर से उधर तबादला हुआ है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
एन के मार्तंड GM P&P का तबादलाI ED & जियोलॉजी विभाग में हुआ है। AGM एस एस दास सी वी एरिया में ही GM बनाये गए हैं। GM सेफ्टी आर बी कुमार को गोबिन्दपुर एरिया का GM बनाया गया है तो AGM चन्दन भट्टाचार्य सिजुआ से EJ एरिया के GM बनाये गए हैं। इसी तरह AGM कतरास जी डी निगम लोदना के महाप्रबन्धक बनाये गए हैं। GM सी वी एरिया को बस्ताकोला तो AGM ब्लॉक 2 धर्मेंद्र मित्तल को वहीं GM बनाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार GM गोबिन्दपुर सुनील निगम को कुसुंडा तो GM ए द्विवेदी को HRD से हटाकर सिजुआ का GM बनाया गया है। GM कुसुंडा ए के सिंह सेफ्टी विभाग भेज दिए गए। बस्ताकोला के GM आर के सिंह रेस्क्यू की नई जिम्मेवारी संभालेंगे। सिजुआ के GM पी चंद्रा HRD तो EJ एरिया के GM पी के दुबे झरिया मास्टर प्लान की नई जिम्मेवारी संभालेंगे। GM कल्याणजी प्रसाद लोदना से मुक्त होकर CSR का कार्य संभालेंगे तो बी के सिन्हा ब्लॉक 2 से TS to D (T) P&P & GM विक्रमशिला की जिम्मेवारी संभालेंगे।
इसके अलावा सोलह अन्य अधिकारियों का भी इधर से उधर तबादला किया गया है। आज BCCL में बड़े पैमाने पर हुए इस तबादले को उत्पादन बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!