विश्व कप: टीम इंडिया विजय रथ पर हुआ सवार, 6 विकेट से दक्षिण अफ्रीका को धोया

AJ डेस्क: इंग्लैंड और वेल्स की धरती पर खेले जा रहे वर्ल्ड के 8वें मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर अपने सफर का विजयी आगाज किया है। भारत के लिए जीत के हीरो 122 रन की नाबाद पारी खेलने वाले रोहित शर्मा रहे और उन्हें इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सामने 50 ओवर में 228 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 15 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।

 

 

भारत के लिए रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 144 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 122 रन बनाए। यह विश्व कप में उनका दूसरा शतक है। रोहित के अलावा भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने 34 और लोकेश राहुल ने 28 रनों का योगदान दिया।

 

 

पहले बल्लेबाजी करने वाली दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के कारण संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अंत में क्रिस मौरिस की 42 रनों की पारी के दम पर वह किसी तरह भारत के सामने 228 रनों का लक्ष्य रखने में सफल रही।

 

 

मौरिस के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 38, आंदिले फेहुलक्वायो ने 34, डेविड मिलर ने 31, रासी वान डेर डुसेन ने 22 रनों का योगदान दिया। कागिसो रबाडा 31 रनों पर नाबाद लौटे। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को को दो-दो सफलताएं मिलीं। कुलदीप यादव को एक विकेट मिला।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »