माफी मांगे ममता बनर्जी: कोलकाता के डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म करने के लिए रखी 6 शर्तें

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल में हड़ताल पर गए डॉक्टरों एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच तनातनी खत्म होती नहीं दिख रही है। हालांकि, डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म करने के लिए ममता बनर्जी से बिना शर्त माफी मांगने सहित अपनी छह शर्तें रखी हैं। इस बीच, भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने सोमवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है जिसमें 3.5 लाख डॉक्टरों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। राज्य में डॉक्टरों की हड़ताल पर कोलकाता हाई कोर्ट ने ममता सरकार को फटकार लगाई है। डॉक्टरों की हड़ताल पर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ममता सरकार से एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

हाई कोर्ट ने ममता सरकार को अपने जवाब में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म करने के लिए उसकी ओर से उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देने के लिए कहा है। साथ ही अदालत ने राज्य सरकार से जारी हड़ताल खत्म कराने एवं इसका हल निकालने के लिए कहा है। डॉक्टरों पर हुए हमले के विरोध में राज्य के डॉक्टरों के इस्तीफे का सिलसिला नहीं थम रहा है। इस बीच, नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 119 डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है।

 

 

जूनियर डॉक्टर्स के ज्वाइंट फोरम की प्रवक्ता डॉ. अरिंदम दत्ता ने कहा, ‘एसएसकेएम अस्पताल में गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस लहजे में बात की उसके लिए वह हम लोगों से बिना शर्त माफी मांगे। उन्होंने जो बात कही, उसे उन्हें नहीं कहना चाहिए था।’ देश भर में जारी डॉक्टरों की हड़ताल पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने चिकित्सकों से संयम बरतने एवं सेवा पर लौटने की अपील की है। उन्होंने ममता बनर्जी से इस संवेदनशील मसले को ‘प्रतिष्ठा का प्रश्न’ न बनाने की भी अपील की। हर्षवर्धन ने कहा कि वह इस बारे में मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »