शहीद गरुड कमांडो की बहन को साथियों ने दी भावुक अंदाज में सम्मान

AJ डेस्क: गरुड कमांडो ज्योति प्रकाश निराला देश की रक्षा करते-करते शहीद हो गए। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में उन्होंने अपनी जान की कुर्बानी दे दी। शहीद होने से पहले जवान ने हालांकि पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया। भारत सरकार ने उन्हें इसके लिए मरणोपरांत उन्हें 2018 गणतंत्र दिवस के मौके पर अशोक चक्र से सम्मानित कर चुकी है। अशोक चक्र भारत में जवानों को दिया जाने वाले सबसे उच्च स्तर का गैलेंट्री अवॉर्ड है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

भारतीय वायु सेना के गरुड कमांडो के उनके साथी जवानों ने अब उन्हें बेहद अलग और भावुक अंदाज में सम्मान दिया है। पटना स्थित शहीद जवान के घर पर उनकी बहन की शादी में शामिल होकर उनके साथियों ने ना सिर्फ उनका सपना पूरा किया बल्कि उन्हें बेहद भावुक अंदाज में सम्मान भी दिया।

 

 

निराला परिवार में अकेले बेटे हैं जहां चार बेटियां हैं। ज्योति प्रकाश के शहीद होने के बाद इस परिवार पर वित्तीय संकट का पहाड़ टूट गया था। परिवार अपनी बेटी और निराला की बहन की शादी के खर्चे को लेकर काफी परेशान था। इसी समय शहीद जवान के साथी फरिश्ते की तरह उनकी मदद को आगे आए।

 

रिपोर्ट के मुताबिक हर एक कमांडो जवान ने अपनी तरफ से 500-500 रुपए की मदद दी इस प्रकार से उन्होंने 5 लाख रुपए इकट्ठे कर लिए। इस पैसों का इस्तेमाल उन्होंने निराला की बहन की शादी में किया। सोशल मीडिया पर इसकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि कमांडो जवान ने नई दुल्हन के सामने अपने हथेलियों को बिछा दिया ताकि वह उस पर अपने कदमों को रख कर आगे बढ़े।

 

 

गरुड कमांडो के इस जेस्चर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। इस भावुक तस्वीर को देखकर लोगों की आंखें भर आ रही हैं। इन तस्वीरों से एक साथ कई संदेश समाज को मिल रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »