झामुमो का रांची बन्द फ्लॉफ, दुकानें हैं खुली हुई, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

AJ डेस्क: आज झारखण्ड की राजधानी रांची बंद है। ये बंद झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के आह्वान पर बुलाई गई है। लेकिन रांची की सड़कों पर इस बंद का कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। अब तक शहर में यातायात से लेकर व्यापार तक सब कुछ सामान्य दिख रहा है। वैसे जिला प्रशासन ने बंद के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के विरोध में आदिवासी संगठनों और विपक्षी पार्टियों द्वारा बुलाए गए बंद का आंशिक असर राजधानी रांची में देखा जा रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच शहर की लगभग सभी दुकानें खुली हुई हैं। वाहनों का परिचालन भी सामान्य रूप से है। लंबी दूरी की बसें भी बस स्टैंड से आ और जा रही हैं। रांची शहर की अगर बात करें तो अल्बर्ट एक्का चौक, लालपुर चौक, कोकर चौक, डोरंडा चौक सहित अन्य जगह पर अन्य दिनों की ही तरह सड़कों पर वाहनों का आवागमन जारी हैं। दुकानें भी सुबह से ही खुली हुई है। इस बीच कुछ बंद समर्थक सड़क पर जरूर निकले थे लेकिन मुस्तैद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद बंद समर्थकों ने अपनी गिरफ्तारी दी।

 

 

मालूम हो की आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत रांची बंद को लेकर शुक्रवार देर रात ही रांची एसएसपी ने सभी थानेदारों और डीएसपी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति बना ली थी। जिसके तहत आज सुबह से ही रांची के सीनियर एसपी अनीश गुप्ता लगातार राजधानी में घूम-घूमकर सुरक्षा का जायजा लेते भी नजर आए। रांची एसएसपी कंट्रोल रूम में बैठकर सीसीटीवी से भी शहर का मुआयना कर रहे हैं।

 

 

वहीं एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा है कि बंद के दौरान उपद्रव करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। तोडफ़ोड़ करने वाले सीधे गिरफ्तार किए जाएंगे, उन्हें जेल भेजा जाएगा। साथ ही बंद करने वाले संगठनों से किसी भी प्रकार की निजी या सरकारी संपत्ति का नुकसान करने पर हर्जाना वसूला जाएगा।

 

 

बता दें कि बंद की सुरक्षा को लेकर पूरे शहर में 2000 से अधिक पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इसमें रांची जिला बल के अलावा चार रैफ की कंपनी, जैप व आइआरबी के जवान तैनात किये गए हैं। सभी थानों में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) प्रतिनियुक्त किए गए हैं, जबकि डीसी की ओर से करीब 100 मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »