“करे कोई-भरे कोई”: बेटे की दीवानगी ने माँ-बाप की फजीहत करवाई

AJ डेस्क: बिहार के कैमूर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दंपति की पेड़ से बांधकर पिटाई करने का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगा है। जानकारी के मुताबिक प्रेम-प्रसंग के मामले में बेटे की जगह उसके बुजुर्ग माता-पिता को सजा दी गई है। यहाँ पेड़ से बांधकर घंटों तक दंपति के साथ मारपीट होती रही और गांव वाले तमाशबीन बने रहे। इस घटना में महिला का एक हाथ टूट गया है। हालांकि इस घटना की तस्वीरें वायरल होने के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

बुजुर्ग दंपति को पीटने का मामला रामगढ़ थाना के सराय का बताया जा रहा है। जहां एक शख्स के बेटे का गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यहां तक कि लड़की की दूसरी जगह शादी होने के बावजूद लड़का अपनी प्रेमिका को ससुराल से लेकर फरार हो गया। जिसके बाद लड़की के घरवालों ने गांव में पंचायत बुलाकर लड़के के माता-पिता को पेड़ में बांध दिया और फिर आरोप है कि उनकी जमकर पिटाई की।

 

 

इस घटना के बाद पीड़ित दंपति ने थाने में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने सभी नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और मामले कि जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लड़की वालों ने दंपति को जान मारने की धमकी दी है। उनका कहना है कि फरार बेटे और और हमारी बेटी को बुलाओ नहीं तो दोनों को जान से मार दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »