आसमां से टपकते हैं या धरती के गर्भ से निकल लूटपाट कर गायब हो जाते हैं बाइकर्स

AJ डेस्क: आतंक-आतंक-आतंक। जिला मुख्यालय हो या कस्बाई क्षेत्र, चहुंओर बाइकर्स गिरोह का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। बैंक से पैसा निकालकर सुरक्षित घर पहुंच जाना अब बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है। पुलिस इन्हें दबोचने की रणनीति बनाने में मशगूल है तब तक बाइकर्स गिरोह कहीं न कहीं लूटपाट की घटना को अंजाम दे देता है। इधर लगातार चार घटनाओं को अंजाम देकर इन अपराधियों ने पुलिस की नींद हराम कर ही रखा है आम जनता भी दहशत में है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

यहां बता दें कि धनबाद कोयलांचल में बाइकर्स गिरोह एक बार पुनः सक्रिय हो चुका है। ताबड़तोड़ छिनतई की घटना को अंजाम देकर यह गिरोह अपना आतंक बढ़ाए जा रहा है। धनबाद के हाऊसिंग कॉलोनी में एक बाइक सवार के पीठ पर गोली मार उसे जख्मी करने के बाद बाइकर्स गिरोह के सदस्यों ने लूटपाट किया। पुलिस अभी इस मामले में उलझी हुई थी कि बाइकर्स गिरोह ने अपना एरिया बदलकर काम कर लिया। शहरी कौतूहल से दूर बलियापुर क्षेत्र में दो महिलाओं को बाइकर्स गिरोह ने अपना शिकार बना डाला।

 

 

आज हीरापुर स्थित SBI से कतरास निवासी लखपति दास एक लाख रूपये निकाल धनबाद स्टेशन जा रहे थे। एक बाइक पर सवार दो अपराधी बहुत ही आराम से एक लाख की छिनतई कर फरार हो गए। बाइकर्स गिरोह के काम करने का तरीका देखा जाए तो वह सुनसान स्थल से बेहतर व्यस्त मार्ग पर अपना शिकार करना पसंद करता है। छिनतई होगी, शोर मचेगा, भीड़ पीड़ित को घेर क्या हुआ क्या हुआ, कैसे हुआ, पूछता रहेगा, तब तक अपराधी और बाइक दोनों लापता हो चुका होता है। अब तो लोगों के जेहन में यह भी उठने लगा है कि बाइकर्स गिरोह क्या आसमाँ से टपकते हैं या धरती के गर्भ से निकल घटना को अंजाम देकर पलक झपकते न जाने कहाँ गायब हो जाते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »