“ट्रम्प” का दीवाना भारत में, बर्थडे मनाया और प्रतिमा की करता है पूजा (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार अपने भाषणों में भारत के प्रति अपने लगाव के बारे में कहा है। पिछले साल उन्होंने भारतीय अमेरिकन समुदाय के लोगों के साथ दीवाली भी मनाई थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि अमेरिका का भारत से गहरा नाता है। हाल ही में ट्रंप ने अपना 73वां जन्मदिन मनाया। पिछले साल भारतीय अमेरिकियों के साथ दिवाली मनाते हुए ट्रंप ने कहा था कि मैं कुछ बेहद खास लोगों के साथ व्हाइट हाउस में सेलिब्रेशन का आयोजन कर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

ना सिर्फ अमेरिका में बल्कि उनके प्रशंसक भारत में भी हैं। यही कारण है कि तेलंगाना में एक व्यक्ति ने धूमधाम से ट्रंप का बर्थडे मनाया। उसने ट्रंप की एक लाइफसाइज मूर्ति बनवाई है जिसपर उसने माला पहनाई और लोगों में मिठाई बांटकर इसे सेलिब्रेट किया।

 

 

बता दें कि वे कभी भी भारत नहीं आए हैं लेकिन यहां पर एक ऐसा शख्स है जो उनका इतना बड़ा भक्त है जो उनकी पूजा करता है। उसने ट्रंप के 73वें बर्थडे पर पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सेलिब्रेशन किया।

 

 

14 जून को ट्रंप का 73वां जन्मदिन था। तेलंगाना में एक शख्स ने इस मौके पर 6 फुट का एक लाइफसाइज मूर्ति बनवाया और उसका उद्घाटन किया। इतना ही नहीं उसने मूर्ति पर दूध भी चढ़ाया और माथे पर तिलक भी लगाया। उसने आगे ये भी कहा कि वह हर दिन इस मूर्ति के सामने पूजा करेगा।

 

 

 

 

इसकी तस्वीरें एएनआई ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि बुशा कृष्णा नाम का एक व्यक्ति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिमा के सामने प्रार्थना कर रहा है। उसपर दूध चढ़ा रहा है और उसे शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान कर रहा है। मूर्ति में ट्रंप सूट पहने नजर आ रहे हैं जिसपर उस व्यक्ति ने तिलक भी लगाया।

 

 

31 वर्षीय बुशा कृष्णा के पास ट्रंप की एक फोटोग्राफ भी है जिसमें वे अपने कमरे में कई सारे हिंदू देवताओं की पूजा प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा था कि वे भारत और अमेरिका को एक साथ लाना चाहते हैं। ट्रंप ने एक बार कहा था कि अमेरिका भारत को अपना एक करीबी सहयोगी मानता है, भले ही दोनों देशों के बीच कई असमानताएं हों।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »