“चमकी” को लेकर झारखण्ड सरकार सचेत, अस्पतालों को किया अलर्ट
AJ डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर में मौत का तांडव मचाने वाली इंसेफेलाइटिस (चमकी) बुखार ने क्या झारखण्ड में भी दस्तक दे दिया है। फिलहाल तो नहीं। लेकिन इसके वायरस का सूबे में प्रवेश करने से इंकार भी नहीं किया जा सकता। तभी तो झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य विभव ने सूबे के तमाम अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
बिहार में मौत अब तक लगभग डेढ़ सौ बच्चों की जान ले चुकी इस अपरिचित चमकी बुखार पर झारखण्ड के शिशु विभाग के विभागाध्यक्ष ने बताया कि जिस प्रकार से मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) को लेकर बच्चे की मौत हो रही है। इसे देखते हुए और पड़ोसी राज्य होने के नाते झारखंड में भी इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। इससे निपटने के लिए जरुरी सभी तरह की व्यवस्था कर ली गई है। वहीं रिम्स के निदेशक डॉ. डीके सिंह बताते हैं कि सरकार की तरफ से भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। रिम्स में भी डॉक्टरों को इसके लिए सूचित कर दिया है। अगर इस तरह की कोई समस्या आती है तो त्वरित इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
वहीं, जानकारी के अनुसार झारखंड में भी इंसेफेलाइटिस को लेकर रिम्स के शिशु विभाग में 1 से 2 बच्चे के आने की सूचना है, लेकिन एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम की समस्या अभी झारखंड में नहीं देखी गई है। जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के मरीज जरूर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एन्सेफेलाइटिस के मरीज राजधानी के रिम्स और अन्य अस्पतालों में भी आने की सूचना है। इसे लेकर पूरा स्वास्थ्य महकमा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने सभी स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश जारी किए है साथ ही अलर्ट में रहने का आदेश भी दे दिया है।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
