VIDEO- योग ही शांति और समृद्धि का रास्ता: प्रधानमंत्री मोदी

AJ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 21 जून 2019 को 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रभात तारा मैदान में 35,000 से ज्यादा लोगों के साथ 45 मिनट तक योग किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के साथ ही पूरी दुनिया को योग के लाभ के बारे में बताया। पीएम मोदी ने कहा कि शांति और समृद्धि का रास्ता योग है। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि योग को अपने जीवन और डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं, जिसका काफी फायदा मिलेगा।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

मालूम हो कि आज यानी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। पीए नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान योग दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली। पीएम मोदी ने इसके लिए संयुक्त राष्ट्र यानी यूएन में प्रस्ताव रखा था जिसका अन्य देशों ने समर्थन किया। मुस्लिम देशों में भी योग दिवस बड़े उल्लास से मनाया जाता है। दुनिया के 177 देशों ने पीएम मोदी के योग के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

 

 

 

 

 

-योग के जरिये गरीबी और बीमारी को खत्म करना है।

-योग को गरीब और आदिवासियों के जीवन का हिस्सा बनाना है।

-5000 साल पुराना योग आज भी ताजा है।

-योग समर्पण और अनुशासन है जिसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है।

-योग उम्र, जाति, रंग, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत और सरहद के भेद से परे है।

-योग सबका है और सब योग के हैं।

-पीएम मोदी ने योग दिवस के मौके पर पूरी दुनिया को शुभकामनाएं देने के साथ ही शुक्रिया भी अदा किया।

-पीएम मोदी ने कहा कि योग करने लोग बीमारी को दूर कर सकते हैं। लोगों को योग के फायदे की जानकारी होनी चाहिए।

-पीएम नरेंद्र मोदी ने योग को हेल्थकेयर से जोड़ते हुए कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी काफी सारी समस्याओं का हल निकलता है।

 

 

वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज धनबाद जिला भी योग मय रहा। जिला मुख्यालय में आईआईटी आइएसएम के लोवर मैदान में योगा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और 15 सौ आम लोगों ने एक साथ योग किया। आईआईटीआईएसएम के अलावे जिला प्रशासन ने जिले के हर प्रखण्ड में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया था।

 

 

उल्लेखनीय है कि भारत समेत दुनियाभर में आज योग दिवस मनाया जा रहा है। आम नागरिक से लेकर राजनेता, सैनिक सिलेब्रिटी और तमाम लोग इस योग दिवस को धूमधाम से मना रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजपथ पर अन्य कैबिनेट मंत्रियों और हजारों अधिकारियों और नागरिकों के साथ योग कर रहे हैं। वहीं नौसेना के जवान शिप पर और पैरामिलिट्री के जवान अपने-अपने कार्यस्थलों पर योग कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »