गढ़वा के कोविड हॉस्पिटल में संक्रमित मरीज फंदे से लटका मिला

AJ डेस्क: झारखंड के गढ़वा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहाँ कोरोना पॉजिटिव एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सदर अस्पताल के कोविड सेंटर में इलाजरत एक युवक की सोमवार को लाश बरामद की गई। युवक की लाश कोविड-19 अस्पताल के बरामदे के दरवाजे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी।

 

 

युवक 14 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हुआ था। लोगों के अनुसार, रविवार रात से उसका बरताव काफी बदला हुआ लग रहा था। देर रात तक वो वार्ड से लेकर बरामदे तक बेचैन होकर टहल रहा था। वो काफी चिल्ला भी रहा था और खांस रहा था। लोगों ने आशंका जाहिर की है कि युवक अस्पताल में भर्ती होने के बाद से डिप्रेशन में था। हालांकि जिस परिस्थिति में उसकी लाश मिली है, उससे हत्या का भी शक जाहिर किया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक गढ़वा जिले के करकट्टा का रहने वाला था।

 

 

लोगों के अनुसार, घटना से पहले रात में युवक ने खाना भी खाया था। इसके बाद इधर-उधर टहल रहा था। लोगों ने बताया कि रात 9 बजे से युवक का व्यवहार बदल गया था। सुबह होने पर जब लोग नींद से जागे तो गेट के सहारे उसका लटकता हुआ शव देखा। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी राम अवतार ने बताया कि कोविड अस्पताल में एक युवक की लाश बरामदे में गमछे के सहारे बने फंदे से लटकी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दबाजी में कुछ भी कहना उचित नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »