गढ़वा के अन्नराज घाटी में एक सौ फीट गहरी खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत, कई की हालत नाजुक (देखें वीडियो)
AJ डेस्क: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से बिहार के सासाराम जा रही रही पॉपुलर बस झारखण्ड के गढ़वा-रंका मार्ग पर अनराज घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि बस लगभग 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी है। इस दुर्घटना में अब तक 6 यात्रियों की मौत हो चुकी है जबकि 39 घायल यात्रियों का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
जानकारी के अनुसार बस काफी तेज रफ़्तार में थी। अत्यधिक तेज रफ्तार होने के कारण ही बस चालक ने अनराज घाटी में अचानक ही बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस 100 फिट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद घाटी में चीख पुकार मच गई। आस पास के लोग भाग कर दुर्घटना वाले स्थान पर पहुंचे। आनन्-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
देखें वीडियो-
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत कार्य शुरू कराया। बताया जा रहा है कि अब तक यहाँ से 6 यात्रियों की लाश निकाली जा चुकी है जबकि अब भी कई यात्रियों के शव बस के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं इलाज कर रहे स्थानीय सदर अस्पताल के डॉक्टरों की माने तो अब तक यहाँ 39 घायल यात्रियों को इलाज के लिए लाया जा चुका है। जिसमें से दो लोगों की मौत यहाँ हो चुकी है जबकि अन्य दो यात्रियों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेजने की तैयारी की जा रही है है। बताते चले की इस भीषण सड़क हादसे में 7 बच्चे भी घायल हुए है।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
