धनबाद के उपायुक्त और एस पी नगर बदले गए

AJ डेस्क: राज्य सरकार ने आज आईएएस और आईपीएस सम्वर्ग के 29 अधिकारियो का इधर से उधर तबादला किया है। धनबाद के उपायुक्त ए दोड्डे सरायकेला खरसावां के उपायुक्त बनाये गए हैं तो SP सिटी पियूष पांडे को जमशेदपुर ग्रामीण एस पी की नई जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

धनबाद के अब नए उपायुक्त अमित कुमार होंगे। पूर्वी सिंहभूम से अमित कुमार का तबादला धनबाद हुआ है। वहीं एस पी सिटी पीयूष पांडे के स्थान पर यातायात एस पी रांची अजीत पीटर डुंगडुंग की पोस्टिंग हुई है। रामगढ़ की एस पी निधि द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। वहीं माननीय राज्यपाल के परिसहाय अंशु कुमार जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। धनबाद के रेल एस पी खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। वहीं भ्रस्टाचार निरोधक ब्यूरो से दीपक कुमार सिन्हा का रेल एस पी के पद पर तबादला हुआ है।

 

 

 

 

राज्य सरकार ने 14 आईपीएस और 15 आईएएस का इधर से उधर तबादला किया है। कई जिला के डी सी और एस पी एक साथ बदल दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »