पुणे में तबाही: भारी बारिश से दीवाल गिरा, 15 की मौत

AJ डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ है। भारी बारिश के बाद कोंधवा के तालाब मस्जिद इलाके में दीवार गिरने से अभी तक 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद दो लोगों को राहत और बचाव दल ने सुरक्षित भी निकाल लिया है लेकिन मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम मौके पर है और बचाव तथा राहत का कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि मरने वाले अधिकांश लोग मजदूर हैं।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यहां एक आवासीय सोसायटी का निर्माण चल रहा था और मजदूरों के रहने के लिए पास में ही कच्चे घरों को निर्माण किया गया था। हादसे की जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें साफ दिख रहा है कि सोसाइटी के पार्किंग एरिया से लगा एक हिस्सा (दीवार) इसके नीचे दीवार से सटे मजदूरों के कच्चे आवास में गिर गई। तस्वीरों में दिख रहा है कि कई कारें भी कच्चे मकानों पर गिरी हुईं हैं। कुछ घायलों को पास के अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।

 

 

बिहार और बंगाल से अधिकतर मजदूर

पुणे के जिला कलेक्टर, नवल किशोर राम ने हादसे के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘भारी वर्षा की वजह से दीवार ढह गई। इस घटना में कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही सामने आ रही है। 15 लोगों की मौत कोई  छोटा मामला नहीं है। मारे गए अधिकतर मजदूर बिहार और बंगाल के थे। सरकार प्रभावितों की मदद कर रही है।’

 

(चेंबूर में गिरी दीवार के बाद मलबा हटाते हुए राहत कर्मी)

 

मुंबई के चैंबूर में भी गिरी दीवार

मुंबई में हुई तेज बारिश के बाद हादसों की कई खबरें और तस्वीरें सामने आ रही हैं। मुंबई के चेंबूर में शनिवार तड़के 2 बजे ऑटो-रिक्शा पर एक दीवार गिर गई और गनीमत ये रही कि इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल यहां पर मलबे को हटाने का कार्य जारी है।

 

 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में मुंबई से सटे कई हिस्सों में शनिवार से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश के चलते राज्य के अलग अलग इलाकों में चार लोगों की करेंट लगने से मौत भी हो गई हैं। मुंबई में बारिश का असर यातायात और रेल तथा विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। बारिश के चलते मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो गए जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »