VIDEO- “कन्या” में छलका महिला अपराध की व्यथा

AJ डेस्क: देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, आए दिन रेप और हत्या की खबरें सुनने को मिलती हैं। इसपर सरकार कई कदम उठा चुकी है लेकिन इन अपराधों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। दिनों दिन गंभीर होते जा रहे इस मुद्दे को हरियाणवी सिंगर गुलजार छानीवाला ने अपने गाने में दिखाने की कोशिश की है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

गुलजार छानीवाला का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम ‘कन्या’ है। इस गाने में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध का जिक्र किया गया है। इस गाने में उन्होंने छोटी बच्चियों की साथ हो रहे रेप केस को भी उठाया है। गाने में लड़कियों के कपड़ों पर सवाल उठाकर उन्हें गलत बताने वाले मुद्दे को भी उठाने की कोशिश की है। अपने इस गाने में गुलजार छानीवाला ने बताया कि किसी बच्ची की हत्या किए जाने के बाद उसके परिवार की कैसी हालत हो जाती है।

 

 

VIDEO-

 

 

बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आर्टिकल 15 में भी रेप के मुद्दे को उठाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे 3 रुपये बढ़ाने की मांग करने वाली तीन लड़कियों का रेप कर उन्हें पेड़ पर टांग दिया जाता है।

 

 

वायरल हो रहा यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 3 मिनट 53 सेकंड के इस गाने को दो दिन में 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग लगातार इस गाने की तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि उनके इस गाने को लेकर विवाद पैदा हो गया था जिसके बाद  ‘कन्या’ को यूट्यूब से हटा दिया गया था। जिसके बाद इस गाने की विडियो कुछ यूट्यूब चैनलस ने अकाउंट पर शेयर किए है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »