वहशीपन :6 साल की मासूम के साथ दरिंदे ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार (देखें CCTV VIDEO)

AJ डेस्क: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ वहशियाना तरीके से दुष्कर्म की दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यह बच्ची खून से लथपथ बेसुध हालत में एक रोड किनारे झाड़ियों में मिली थी। किसी राहगीर ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। बच्ची को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत नाजुक है। बच्ची की मां घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं। पिता बेलदारी करते हैं।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

जिसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया, उसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर नजर आ रहा है। उसी फुटेज के सहारे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 24 वर्षीय आरोपी का नाम मोहम्मद नन्हे है। उसके पिता का नाम जाहिद है और वह यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है। आरोपी तीन महीने पहले ही बुलंदशहर से दिल्ली आया था। पुलिस के अनुसार मोहम्मद नन्हे कोई खास काम नहीं करता था। उसे आवारा बताया जा रहा है।

 

देखें वीडियो-

 

 

यह घटना 2 जुलाई को दोपहर में हुई। पुलिस को दोपहर करीब 1:30 बजे कॉल मिली। बच्ची को पहले गांव वालों ने देखा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गांव के लोगों ने मिलकर पहले उसके पेरेंट्स के बारे में पता लगाया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा खराब होने पर सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »