डॉ श्यामा की जयंती पर “संगठन पर्व सदस्यता अभियान” की शुरुआत

AJ डेस्क: जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आज से संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 की शुरुआत की गई है। इस क्रम में धनबाद जिला कार्यालय में भी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया। इससे पूर्व नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

इस अवसर पर धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा, ‘देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद तथा हम सभी के प्रेरणास्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन करता हूं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद्, भारतीय जनसंघ के संस्थापक ओर अंत्योदय को देश की प्रगति का आधार मानने वाले थे।’ सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तथा केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का शासन है। राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का प्रारंभ आज के दिन होना बड़ा प्रेरणादाई विषय है। धनबाद जिला में सदस्यता अभियान की सफलता डॉ श्यामा प्रसाद के आदर्शों पर चलकर हम प्राप्त कर सकते हैं। ‘एक कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा का सदस्य होने के नाते अपने आपको हमें कभी कम नहीं आंकना चाहिए। हम असंभव को भी संभव कर सकते हैं।भाजपा का कार्यकर्ता कमाल कर सकता है।’

 

 

वहीं इस अवसर पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा की आज से संगठन पर्व 2019 – सदस्यता अभियान’ का शुभारंभ हो रहा है। राष्ट्रनिर्माण में जुटे समाज के हर वर्ग को हमें पार्टी से जोड़ना है। न्यू इंडिया के निर्माण के लिए भाजपा को सशक्त करें। देश बड़े संकल्पों और बड़े लक्ष्य की प्राप्ति से ही आगे बढ़ता है। इच्छा शक्ति चाहिए कि जो ठान लिया, वो ठान लिया। फिर उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खुद को समर्पित कर देना चाहिए।

 

 

इस कार्यक्रम का संचालन धनबाद जिला के मीडिया प्रभारी तथा सह सदस्यता प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला के महामंत्री संजय झा ने किया। साथ ही सदस्यता अभियान कार्यक्रम के पश्चात धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, रागिनी सिंह, हरिप्रकाश लाटा, इंद्रजीत महतो, अनीता गोरा आदि कार्यकर्ताओं ने चिल्ड्रन पार्क स्थित वॉलीबॉल स्टेडियम में पौधारोपण कार्यक्रम किया। इस अवसर पर धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने सबों से आह्वान किया की पर्यावरण संतुलन के लिए सभी आगे आएं और अधिक से अधिक मात्रा में पौधारोपण का कार्यक्रम करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »