वैज्ञानिक स्वामी नित्यानंद का अजब-गजब दावा, सूर्य भी विलम्ब से उगते है उनके आदेश पर (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: वैसे तो दुनिया में बहुत सारी खोजें हर रोज़ होती हैं। वैज्ञानिक कहीं एलियन, कहीं दूसरे ग्रह पर जीवन, कहीं पानी, कहीं खनिज खोज रहे हैं। लेकिन एक वैज्ञानिक सिंहासन पर बैठे बैठे खोज कर लेता है। उसे खोज और आविष्कार के लिए किसी लैब की जरूरत है न किसी फंडिंग की, बस एक लाउड स्पीकर और सामने बैठी जनता चाहिए। इस वैज्ञानिक का नाम है स्वामी नित्यानंद।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

तमिलनाडु में पाए जाने वाले विश्व प्रसिद्ध स्वामी नित्यानंद का एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो बताते हैं कि उन्होंने सूर्योदय 40 मिनट लेट कर दिया। उन्होंने सूर्य को आदेश दिया कि ध्वजारोहण के बाद उदय होना है। सूरज ने नित्यानंद की आज्ञा का पालन किया और 40 मिनट देरी से प्रकट हुआ।

 

 

 

ये पहली बार नहीं है जब साइंटिस्ट स्वामी नित्यानंद का वीडियो वायरल हुआ हो। इसके पहले भी वे तमाम वैज्ञानिक खोजों की खोज खबर ले चुके हैं। पिछली बार उन्होंने वैदिक एयरक्राफ्ट मैकेनिज्म का टॉप सीक्रेट शेयर किया था।

 

 

 

 

एक और वीडियो देखिए जिसमें नित्यानंद ने स्वयं को एलियन बता दिया। साथ ही ये ऐलान किया कि मैं 200 साल तक अपनी बॉडी में रहने वाला हूं। धरती पर। जिंदा। आगे बताया कि धरती खोखली है, सॉलिड नहीं। दूसरी दुनिया के एलियन आकर इस धरती के अंदर रहते हैं।

 

 

 

 

ये स्वामी नित्यानंद की एक और खोज है। जो बड़े बड़े वैज्ञानिक अभी तक नहीं कर पाए हैं लेकिन नित्यानंद ने सिंहासन से इसका ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि वो एक साल के अंदर बंदरों के लिए वोकल कार्ड विकसित करने वाले हैं जिससे वो इंसानों की तरह साफ साफ बोल पाएंगे। यही नहीं, उनकी तैयारी ऐसा सॉफ्टवेयर बनाने की है जिसके माध्यम से हर जानवर के अंदर बोलने वाले अंदरूनी अंग विकसित हो जाएंगे और सब इंसानों की तरह बात करेंगे।

 

 

 

ये अलग तरह की खोज है जिसे वैज्ञानिक डिकोड नहीं कर पाए हैं इसमें बहुत सारे ‘मी’ हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »