रिश्वतखोरी के चक्कर में धनबाद RPF के जवान की गयी नौकरी (देखें वीडियो)
AJ डेस्क: धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर RPF का जवान एक महिला से रुपया वसूल रहा था। यह सारा वाक्या कैमरे में कैद हो रहा था। रिश्वतखोरी का यह वीडियो घुमते फिरते RPF के वरीय अधिकारियों तक पहुंच गया। फिर क्या था चंद रुपयों के चक्कर में RPF के इस जवान की नौकरी ही चली गयी।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
देखें वीडियो-
यह वाक्या 28 जून का है। धनबाद पोस्ट का जवान राजेश कुमार तिवारी ड्यूटी पर तैनात थे। मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे जवान की नजर से भला कौन बच सकता था। धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म पर उसे एक महिला नजर आ गयी। अनुभवी जवान की पैनी नजर ने तुरन्त तय कर लिया कि वर्दी का धौंस दिखाकर महिला से मुद्रामोचन किया जा सकता है। फिर देर किस बात की। RPF के जवान राजेश कुमार तिवारी पहुंच गए महिला के पास और महिला से राशि वसूलने में भी वह कामयाब हो गए लेकिन उनकी पैनी नजर यह नही देख सकी कि उनकी ये सारी करतूत तीसरी नजर में कैद हो रही है।

RPF हाजीपुर के महानिरीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। धनबाद के जवान राजेश कुमार तिवारी और लखमिनिया रेलवे स्टेशन पर तैनात RPF का आरक्षी धर्मेंद्र कुमार मलहोत्रा को अवैध वसूली के आरोप में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
