हैप्पी बर्थडे माही: टीम को दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाले धोनी पर क्रिकेटरों की राय

AJ डेस्क: भारतीय क्रिकेट के कोहिनूर महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने 15 साल के क्रिकेट करियर में धोनी ने कई करिश्मे किए और भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में दो बार विश्व चैंपियन बनाया। वो दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां जीती हैं। मौजूदा विश्व कप में बेशक धोनी का बल्ला खामोश रहा हो, लेकिन अभी टीम इंडिया ने सेमीफाइनल और फाइनल भी खेलना है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

ऐसे में कप्तान विराट कोहली भी जानते हैं कि धोनी जैसा बड़ा खिलाड़ी इतने बड़े मंच पर टीम के लिए कितना अहम साबित हो सकता है। मौजूदा विश्व कप धोनी के लिए जैसा भी रहा हो, लेकिन इस महान खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया है। कई विरोधी टीमों के दिग्गज खिलाड़ी भी धोनी की कप्तानी के कायल हैं। आइए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं कि विश्व क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज धोनी की तारीफ करते हुए क्या कहते हैं।

 

 

धोनी की तारीफ में दिग्गजों के कसीदे-

1. अगर वनडे क्रिकेट की बात की जाए, तो धोनी भारत के महानतम कप्तानों में से एक हैं और उनका रिकॉर्ड इस बात का सबूत है- सौरव गांगुली

 

2. मैं जिन कप्तानों की कप्तानी में  खेला हूं, धोनी उनमें सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं- सचिन तेंदुलकर

 

3. मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे धोनी जैसे कप्तान की कप्तानी में खेलने का मौका मिला- माइकल हसी

 

4. मैं धोनी के साथ खेलते हुए उनसे कप्तानी के गुर सीखता हूं- ड्वेन ब्रावो

 

5. अगर धोनी मेरी टीम में हैं, तो मैं युद्ध के मैदान में भी जा सकता हूं- गैरी कर्स्टन

 

6. मरने से पहले आखिरी चीज, जो मैं देखना पसंद करूंगा, वो महेंद्र सिंह धोनी का 2011 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ लगाया गया छक्का होगा- सुनील गावस्कर

 

7. एमएस धोनी मेरे कप्तान थे और हमेशा रहेंगे- विराट कोहली

 

8. अगर मैं किसी टीम को चुनता हूं, तो सचिन उस टीम के ओपनर होंगे और एमएस धोनी कप्तान होंगे- स्टीव वॉ

 

9. अगर टीम को दबाव वाली परिस्थिति में छक्के की जरूरत है, तो एमएस धोनी से बेहतर कोई नहीं हो सकता- रमीज राजा

 

10. विश्व क्रिकेट में सबसे शांत रहने वाला व्यक्ति, एमएस धोनी उस समय प्रदर्शन करते हैं, जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत होती है- माइकल वॉन

 

 

आपको बता दें कि टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धोनी संभवत: अपने करियर का आखिरी विश्‍व कप खेल रहे हैं। अब तक विकेट के पीछे और बल्‍ले से उनका प्रदर्शन शानदार नहीं रहा है। धोनी को मौजूदा विश्‍व कप में धीमी बल्‍लेबाजी के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि विश्‍व कप के बाद धोनी संन्‍यास ले लेंगे, लेकिन खुद माही ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »