प्रेमी की पिटाई और प्रेमिका संग दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपी गए जेल

AJ डेस्क: गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्बा में घूमने गए प्रेमी युगल के साथ हुए मारपीट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले को एक चैलेंज के रूप में स्वीकार करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद इस पूरे मामले ने तूल पकड़ा था और कल ही इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू की थी।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

पुरे मामले पर जानकारी देते हुए गिरिडीह के एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसपे संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। पुलिस को अनुसंधान के क्रम में पता चला की आरोपियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत इस पूरी घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि पीड़ित प्रेमी जोड़ा कही से घूम कर घर वापस आ रहे थे तभी आरोपियों ने कोडरमा-गिरिडीह सीमा पर इनका पीछा कर इन्हें पकड़ा। जिसके बाद इनके साथ मारपीट, छेड़छाड़ और एक आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

 

 

 

एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने मीडिया को बताया कि दरअसल ये आरोपी पीड़िता के होने वाले ससुराल के इलाके के थे। ये आरोपी नहीं चाहते थे की पीड़ित की शादी उसके प्रेमी के साथ हो। इसलिए उन्होंने ये सारा प्रपंच रचा था। फिलहाल पुलिस ने उन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जीन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था। एसपी गिरिडीह ने बताया कि पुलिस कोशिश करेगी की स्पीडी ट्रायल के तहत इन आरोपियों को जल्द से जल्द सजा सुनिश्चित करा सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »