भारत की हार पर काश्मीर में अलगाव वादियों ने पटाखे फोड़े (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराया, जिसके बाद देशभर में क्रिकेट समर्थकों को काफी निराशा हुई। हालांकि भारत का हार पर जश्न मनाते हुए जम्मू कश्मीर में अलगाववादियों ने पटाखे फोड़े। हुर्रियत नेता सैयद अली गिलानी ने भारत की हार का जश्न मनाते हुए लोगों का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के नौहाटा चौक पर भारत की हार का जश्न मनाते हुए कुछ लोगों ने पटाखे फोड़े। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पत्रकार इस्लामुद्दीन साजिद ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जश्न मनाते हुए लोगों का वीडियो ट्वीट किया है।

 

 

 

 

मालूम हो कि बुधवार को खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से हरा दिया। जिसके बाद अलगाववादियों और पाकिस्तान सरकार के कई मंत्रियों ने भारत की हार का जश्न मनाया। हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोग पाकिस्तानी मंत्रियों और अलगाववादियों की इस हरकत का माकूल जवाब दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »