पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने कोहली का उड़ाया मजाक कहा- “ये रहा वापसी का टिकट”

AJ डेस्क: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली 18 रन की हार के साथ भारत आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर हो गया है। भारत लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में हार कर विश्वकप से बाहर हुआ है। 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में भारत को हराया था। उधर, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत की हार पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का मजाक उड़ाया है। वॉन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “ये रहा वापसी का टिकट।”

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

वॉन ने उसी तस्वीर से छेड़छाड़ की है जिसे आईसीसी ने विश्वकप की शुरुआत में ट्वीट किया था। इस तस्वीर में आईसीसी ने विराट को सम्राट की वेशभूषा में दिखाया था। वॉन ने इसमें छेड़छाड़ करके कोहली के बल्ले की जगह एयर टिकट लगा दी है।

 

View this post on Instagram

Tickets please @icc 😜

A post shared by Michael vaughan (@michaelvaughan) on

 

गौरतलब है कि वॉन पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा को लेकर भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बीच का विवाद चल रहा है। मांजरेकर ने वॉन को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया। इस पर वॉन ने मांजरेकर से कहा है कि वह उन्हें ट्विटर से अनब्लॉक करें। यह संदेश उन्होंने एक अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए दिया।

 

 

वॉन की इस पोस्ट के बाद भारतीय प्रशंसकों ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई। एक यूजर संदीप ने कहा, “कल इंग्लैंड की टीम अपने घर ऑटो से जाएगी।” एक अन्य यूजर एडम खान ने लिखा, “अरे चाचा, क्या आप मुझे कृपा करके बताएंगे कि इंग्लैंड ने अभी तक कितने विश्वकप जीते हैं।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »