दिल्ली के स्कूलों में अब मैथिली भी पढ़ाई जाएगी

AJ डेस्क: मैथिली भाषा को दिल्ली के स्कूलों में आठवीं से बारहवीं कक्षा तक वैकल्पिक विषय (ऑप्शनल सब्जेक्ट) के रूप में पढ़ाया जाएगा। पंजाबी और उर्दू की तरह ही मैथिली भाषा पढ़ाई जाएगी।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अनुसार मैथली-भोजपुरी अकादमी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएगी। मैथली का कम्प्यूटर फॉन्ट बनवाया जाएगा। दिल्ली सरकार मैथली-भोजपुरी भाषा के अवार्ड भी शुरू करेगी। सरकार द्वारा कुल 12 अवार्ड दिए जाएंगे।

 

 

उन्होंने बताया कि पांच दिन का मैथली-भोजपुरी उत्सव आयोजित होगा। यह आयोजन दिल्ली के कनाट प्लेस में होगा।

 

 

 

उन्होंने कहा कि भोजपुरी को संविधान की आठवीं सूची में शामिल नहीं किया गया है, इस वजह से भोजपुरी भाषा पढ़ाई नहीं जा सकती। इसको संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने के लिए लिखेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »